back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन, 89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वहां की राजनीति में बड़ा नाम रहे ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। उन्होंने 89 साल की उम्र में गुरुग्राम में अपने आवास पर आखिरी सांस ली। ओमप्रकाश चौटाल 4 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

पिता डिप्टी PM थे, खुद 4 बार के CM

ओमप्रकाश चौटाल चौधरी देवीलाल के बेटे थे जो भारत के उपप्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। एक बार चौधरी देवीलाल ने सार्वजनिक तौर पर बोला था कि “अगर मैं अपनों को न बनाऊं तो क्या पाकिस्तान से लाऊं”। ओमप्रकाश चौटाला का राजनीतिक करियर उन्हीं के सपोर्ट से शुरु हुआ था। आज की तारीख में उनके नाम हरियाणा के 4 बार मुख्यमंत्री रहने का कीर्तिमान है। पहली बार साल 1989 में वह मुख्यमंत्री बनें। इस दौरान उनका कार्यकाल केवल 171 दिनों का रहा। जबकि दूसरा मौका जुलाई 1990 में आया जब सिर्फ 5 दिन के बाद ही उन्हें मुख्यमंत्री पद की कुर्सी से हाथ धोना पड़ गया था। महज कुछ महीनों बाद ही उन्हें एक बार फिर हरियाणा की कमान संभालने का मौका मिला। इस दौरान उनका कार्यकाल केवल 15 दिन का ही रहा। साल 1999 में पहला ऐसा मौका आया जब उन्होंने पूरे 5 साल के लिए मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला था। 2005 तक वह सीएम बने रहे थे। 

2 साल पहले ही पास की थी 10वीं-12वीं क्लास

ओमप्रकाश चौटाला ने 87 साल की उम्र के पड़ाव पर 10वीं और 12वीं क्लास पास की थी। साल 2019 में वह 10वीं की परीक्षा में बैठे थे और किसी वजह से अंग्रेजी का पेपर नहीं दे पाए थे जिसके चलते उनका 12वीं क्लास का रिजल्ट भी रोक दिया गया था। जब यह परीक्षा क्लियर हो गई तो उन्हें परीक्षा परिणाम सौंप दिया गया जिसके बाद वह 87 साल में यह परीक्षाएं पास कर सके थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार-हरियाणा राज्यसभा चुनाव नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी तेज, जानिए तेजस्वी-चिराग से लेकर भूपेंद्र हुड्डा तक किसने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। सोमवार (16 मार्च) को हुए...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵